फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्यवीर और राजकुमार ने गले से सरिया मोड़ा

विज्ञापन
शुक्रताल में सरिया मोडने का करतब दिखाते ब्रहमचारी - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मोरना। शुकतीर्थ के गुरुकुल संस्कृत विश्वविद्यालय में व्यायाम सम्मेलन के दौरान ब्रह्मचार्य ने आग के गोले और गले से सरिया मोड़कर हैरतअंगेज प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

विद्यालय परिसर में वार्षिक महोत्सव दौरान विद्यार्थी आर्यवीर व राजकुमार ने गले से सरिया मोड़ सबको आश्चर्यचकित कर दिया। सचिन पांडे तनीश चित्रांश आर्यवीर ने आग के गोले के बीच निकल सबको हैरत में डाल दिया।
मलखंब पर कपिल, वंश जावला, अवी मलिक, तनुज, आर्यवीर ने बेहतरीन योग क्रियाओं का प्रदर्शन किया। अध्यक्षता मां से तेजपाल आर्य निरगाजनी व संचालन देव पाल आर्य ने किया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निरवाल ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

स्वामी आनंद वेश महाराज, स्वामी चंद्र देव महाराज ब्रह्मानंद मौजूद रहे। वही सहदेव सिंह बेधड़क व राजवीर सिंह ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति देकर तालियां बटोरी। मौके पर गुरुकुल महामंत्री सत्यवीर सिंह सोनीपत, श्रद्धानंद, प्रतिभा, सुनील, सुनीता ,सूरजमल आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें