फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा योजना में 4517 आउट ऑफ स्कूल बच्चों को प्रवेश का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व साक्षरता दिवस
विज्ञापन

153 को अब तक प्रवेश दिला चुका शिक्षा विभाग
11 हजार आउट ऑफ स्कूल बच्चे चिह्नित किए थे गत वर्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिले में इस वर्ष बेसिक शिक्षा की शारदा योजना के अंतर्गत 4517 आउट ऑफ स्कूल बच्चों को एडमिशन देने का लक्ष्य रखा गया है। 153 को अब तक प्रवेश दिलाया जा चुका है। साक्षरता प्रतिशत बढ़ाने के लिए विभाग की प्रत्येक स्कूल नहीं जाने वाले बच्चे तक पहुंचने की योजना है।
बेसिक शिक्षा विभाग ने शारदा योजना में गत वर्ष सर्वे अभियान चलाकर 11 हजार आउट ऑफ स्कूल बच्चे चिह्नित किए थे। इन सभी का निकट के परिषदीय विद्यालयों में प्रवेश दिलाया गया। इस बार शारदा के अंतर्गत 4517 आउट ऑफ स्कूल बच्चे चिह्नित करने है। इन्हें दो श्रेणियों में बांटा गया है। पहली कक्षा दो से पांच तक है, जिसमें 3377 और दूसरी कक्षा छह से आठ तक है, जिसमें 1140 बच्चे चिह्नित करने है। इस बार योजना में कक्षा एक वाले बच्चे चिह्नित नहीं करने है।
विज्ञापन

हॉउस होल्ड सर्वे का प्रथम चरण समाप्त हो चुका है। दूसरा चरण एक से 30 नवंबर तक चलेगा। इसमें विभाग मौसमी पलायन करने वाले बच्चों को चिह्नित करेगा। जैसे जिले में गन्ना कोल्हुओं और ईंट भट्टो पर पलायन करने वाले परिवारों का सर्वे करना है। जिला समन्वयक रमेंद्र मलिक ने बताया कि इस वर्ष अब तक 153 आउट ऑफ स्कूल बच्चों का एडमिशन कराया गया है।
यूनिसेफ भी कर रहा सहयोग
जिला समन्वयक एक्शन एंड इंडिया यूनिसेफ शिक्षा कमर इंतखाब ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग के शारदा अभियान में वह भी सहयोग कर रहे हैं। इस बार शारदा अभियान में बच्चों और उनके परिवारों की सामाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत जोड़ने की बात भी कही गई है।
विज्ञापन

70 प्रतिशत है साक्षरता दर
2011 की जनगणना के अनुसार जिले में साक्षरता दर 70 प्रतिशत है। इसमें पुरुष की 78 और महिलाओं की 59 प्रतिशत है। इसके बाद शिक्षा विभाग ने अलग से कोई ऐसा सर्वे नहीं कराया।
जिले में 1.52 लाख बच्चे पंजीकृत
जिले के परिषदीय विद्यालयों में इस समय एक लाख 52 हजार बच्चे पंजीकृत है। यह संख्या गत वर्ष से कम हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें