फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: देहरादून हाईवे पर दो किमी तक लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी । हरिद्वार से गंगा स्नान कर लौट रहे तीर्थयात्रियों के कारण मंगलवार शाम पुरकाजी देहरादून हाईवे पर जाम की स्थिति बन गईं। इस दौरान हाईवे पर उत्तराखंड बार्डर से यूपी बार्डर तक करीब दो किमी तक वाहनों की लाइन लग गई।
विज्ञापन


भयंकर गर्मी के कारण जहां तीर्थ यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, वहीं वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। उधर, उत्तराखंड बार्डर पर दिन में बड़े वाहनों की नो एंट्री होने से हाईवे किनारे ट्रक व ट्राले आदि बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई।

मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग पहाड़ों पर घूमने के लिए जा रहे हैं। शनिवार व रविवार को तो दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा से हजारों लोग वाहनों में सवार होकर उत्तराखंड घूमने व हरिद्वार गंगा स्नान करने के लिए जाते हैं। कुछ रविवार को वापस आ जाते हैं तो कई सोमवार और मंगलवार तक वापस लौटते हैं। मंगलवार शाम सैकड़ों की संख्या में उत्तराखंंड से वापस आ रहे वाहन पुरकाजी देहरादून हाईवे पर जाम में फंस गए।
विज्ञापन

जाम में फंसे ट्रक चालक मनवीर सिंह, गुरविंदर सिंह, सरदार दलविंदर सिंह, राम चरण, रवि जुयाल आदि ने बताया कि वह ट्रक लेकर उत्तराखंड जा रहे हैं। दोपहर करीब 12 बजे से बार्डर पर ही खड़े हुए हैं। मगर कई घंटे गुजर जाने के बाद भी उत्तराखंड में प्रवेश नहीं कर पाए हैं। देर शाम धीरे धीरे वाहनों का चलना शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें