फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरथल गांव की चोरी का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। पुलिस ने कुरथल गांव में हुई चोरी के मामले में चार आरोपियों को दबोचा है और उनके कब्जे से पुलिस ने चोरी सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए। इनकी कीमत करीब साढे़ 7 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव कुरथल निवासी इंद्रपाल सिंह अपने परिवार के साथ बाहर गया हुआ था। दो अप्रैल की रात चोरों ने उसके घर का ताला तोड़कर 60 हजार की नकदी व लाखों के सोने-चांदी के आभूषण चुुरा लिए थे। शनिवार को पत्रकार वार्ता में सीओ गिरिजा शंकर त्रिपाठी व इंस्पेक्टर कुशलपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कुरथल-बड़कता मार्ग से सुबह करीब साढे़ 9 बजे चार युवकों को गिरफ्तार किया। उनसे पूछताछ के बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चुराए गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने नकदी को खर्च कर लिया है। पकड़े गए आरोपी हर्ष पुत्र बिल्लू राजपूत, अंकुर शर्मा पुत्र चंद्रदत्त शर्मा, चमन शर्मा पुत्र किरणपाल शर्मा व अमित पुत्र कृष्णपाल कुरथल गांव के ही रहने वाले है। पुलिस ने चारों आरोपियों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें