फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: अशोक विहार कॉलोनी में दिनदहाड़े मकान में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने लाखों रुपये की नकदी, जेवर और कीमती सामान समेटा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। अशोक विहार काॅलोनी में शुक्रवार की दोपहर बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये की नकदी, जेवर और कीमती सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया।
अशोक विहार के एफ ब्लाॅक में विजय का मकान है। शुक्रवार को वह किसी काम से बाहर गया था। उसकी पत्नी अपने ब्यूटीपार्लर गई थी। इस कारण मकान का ताला लगा था। दोपहर को चोर मकान का ताला तोड़कर घुस गए और सेफ में रखी दो लाख की नकदी, सोने व चांदी के आभूषण और कीमती कपड़े चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी होने की सूचना मिलने पर पीड़ित घर पहुंचे। काॅलोनीवासी भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मौकामुआयना किया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उधर, अशोक विहार काॅलोनी के अध्यक्ष सुधीश पुंडीर ने पुलिस से दिन में भी गश्त किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें