फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: परीक्षा परिणाम देखकर खुशी से झूमे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुढ़ाना। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का परिणाम आते ही विद्यार्थी खुशी से झूम उठे। मेपल्स अकादमी में 12वीं की परीक्षा में मोनिश सिंगल (96.6) प्रथम, अनुष्का तायल (96.4) द्वितीय, अनन्त मित्तल (95.4) तृतीय रही। प्रबंधक राजीव गर्ग व प्रधानाचार्या डॉ गरिमा वर्मा ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डीएवी पब्लिक स्कूल में उवेश खान ने (95) प्रथम, अक्षिता त्यागी (92.2) द्वितीय, कनिका (91.2) तृतीय रही। प्रबंधक अनुदीप गर्ग व अरविंद गर्ग ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। बलवंती देवी एकेडमी में अंशू प्रथम, सृष्टी चौधरी दूसरे और यशवी सिंघल तीसरे स्थान पर रही। प्रधानाचार्या राजकांता मलिक व प्रबंधक आरएस मलिक ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। आरती मेमोरियाल पब्लिक स्कूल में विकास मलिक ने प्रथम, लक्ष्य ने दूसरा और धानी शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रबंधक आदित्य व एमडी अशोक कुमार ने शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

सीबीएसई बोर्ड 10वीं परीक्षा में मेपल्स एकादमी के भव्य गर्ग (97.8) प्रथम, अपूर्वा त्यागी (95.6) दूसरे और अंकित मलिक (94.5) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्र उत्सव गर्ग (92.6), अनुरंजन पंवार (91) दूसरे, अक्षत सैनी (90.4) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बलवंती देवी एकेडमी में वंश वेदवान प्रथम, अनुष्का राणा दूसरे और कशिश तीसरे स्थान पर रही। आरती मेमोरियल पब्लिक स्कूल की तान्या राणा ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया। तान्या सिंह ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। शिवानी 91 प्रतिशत अंक लेकर तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें