फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतंग उड़ाने से रोका तो युवक को चाकू घोंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
पतंग उड़ाने से रोका तो युवक को चाकू घोंपा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खालापार के गुल्लरवाली गली निवासी जावेद ने बताया कि पड़ोसी के बच्चे उनके घर की छत पर पतंग उड़ा रहे थे। उसकी पत्नी ने उन्हें अपनी छत पर जाकर पतंग उड़ाने के लिए कहा। आरोप है कि इस पर आरोपियों ने उसकी पत्नी के साथ गाली-गलौज कर दी। आरोप है कि इसके कुछ देर बाद ही पड़ोसी अपने साथियों के साथ लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर जावेद के घर में घुस गए और मारपीट करते हुए जावेद के पेट में चाकू घोंप दिया। पत्नी उसे बचाने पहुंची तो उसके साथ भी मारपीट की। शोर मचाने पर पहुंचे जावेद के भाई से भी मारपीट की गई और धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें