चरथावल पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार और बरामद बाइक
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुठभेड़ में चोरी की बाइक समेत आरोपी दबोचा
मुजफ्फरनगर, चरथावल। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चोरी की बाइक समेत वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।
एसओ सूबे सिंह यादव ने बताया कि आरोपी रोनी हरजीपुर नहर पर उप निरीक्षक मोहित कुमार पुलिस बल के साथ बिरालसी चेकिंग कर रहे थे। उन्होंने बाइक पर सवार संदिग्ध युवक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी मौके से पुलिस पर फायर करता हुआ भागने लगा। पुलिस ने हरनाकी पुलिया के पास जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सरफराज उर्फ सर्रू पुत्र मुलाम मौहम्मद निवासी गांव जौला थाना कोतवाली बुढ़ाना का बताया। उसके कब्जे से एक चोरी की बाइक, तमंचा और दो कारतूस बरामद किए हैं। एसओ ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी बिरालसी क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ में वांछित था।