फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने गंगनहर में लगाई छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली/रतनपुरी। खतौली- बुढ़ाना मार्ग पर सठेड़ी गंगनहर पुल से एक युवक ने नहर में छलांग लगा दी। सूचना पर पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक साइकिल से पुल पर पहुंचा था। मोबाइल साइकिल पर रखकर नहर में कूद गया। पुलिस ने मोबाइल में मिले नंबरों के आधार पर परिजनों को सूचना दी। उसकी पहचान नई मंडी थाना क्षेत्र के पचेंडा रोड निवासी नाहर सिंह कालोनी निवासी दीपक सैनी (26) के रूप में हुई। उसके परिजन भी गंगनहर पर पहुंच गए। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने बताया कि दीपक पिछले काफी समय से मानसिक रूप से परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें