फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कॉरिडोर की पटरियों को समतल किए जाने का काम शुरू

विज्ञापन
रेल कोरिडोर  पर पटरी को समतल करते हुए।
विज्ञापन
ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर
विज्ञापन

जिले में खतौली, मंसूरपुर, पीनना और चरथावल क्षेत्र से गुजर रहा कॉरिडोर
पिछले दिनों ही हो गया था ट्रैक बिछाने का कार्य पूरा
दूसरे चरण में खतौली से सहारनपुर तक ट्रायल की तैयारी

अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। पश्चिम बंगाल के दानाकुनी से लुधियाना तक बनाए जा रहे ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की पटरियों का समतलीकरण करने का काम शुरू किया गया है। ठेकेदार कंपनी के कर्मचारी खतौली से मुजफ्फरनगर के बीच कार्य में जुटे रहे। दूसरे चरण में खतौली से सहारनपुर तक ट्रायल की तैयारी है।

मालगाडि़यों के सुचारू तरीके से संचालन के लिए फ्रेट कॉरिडोर बनाया जा रहा है। खुर्जा से खतौली तक ट्रायल हो चुका है। खतौली से आगे जिले में पटरियां बिछाने का कार्य पूरा हो चुका है। मंगलवार को ठेकेदार कंपनी ने पटरियों के समतलीकरण और लाइन के विद्युतीकरण का कार्य किया। अगले महीने खतौली से सहारनपुर तक दूसरा ट्रायल किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन


जिले में खतौली, मंसूरपुर, पीनना और चरथावल क्षेत्र से यह कॉरिडोर गुजर रहा है। चरथावल क्षेत्र में न्यू मुजफ्फरनगर के नाम से रेलवे स्टेशन बनाया जाएगा। खुर्जा से पिलखनी तक कार्य एलएंडटी कंपनी पर है। ठेकेदार कंपनी के कर्मचारी मंगलवार को पटरियां दुरुस्त करते रहे।


छह राज्यों से गुजर रहा कॉरिडोर

ईस्टर्न फ्रेट कॉरिडोर छह राज्यों से होकर गुजर रहा है। पंजाब में 88 किमी, हरियाणा में 72 किमी, यूपी में 1076 किमी, बिहार में 236 किमी, झारखंड में 199 किमी और पश्चिम बंगाल में 202 किमी की लंबाई होगी। सबसे ज्यादा लंबाई उत्तर प्रदेश में है।
विज्ञापन



खतौली तक 126 किमी की लाइन

खुर्जा से खतौली के बीच कॉरिडोर का करीब 126 किमी का हिस्सा पूरी तरह तैयार है। इसके अलावा मुजफ्फरनगर की सीमा में पटरियां बिछाने का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। यात्री रेल लाइन के समानांतर खतौली तक कॉरिडोर का ट्रैक बनाया गया है।


मिट्टी के कटाव को किया जा रहा दुरुस्त

पिछले दिनों हुई बारिश के कारण कॉरिडोर पर जगह-जगह मिट्टी का कटाव हो गया। ठेकेदार कंपनी कटाव वाले हिस्सों को दोबारा दुरुस्त कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें