फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: युवक की करतूत से आहत होकर युवती ने खाया जहर, ये है पूरा मामला

Mon, 10 Aug 2020 07:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शामली जनपद के कस्बा थानाभवन निवासी युवक की करतूत से आहत युवती ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर है। पीड़ित परिजनों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में तितावी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने तहरीर देकर बताया कि उनके पड़ोस में शामली जनपद के थानाभवन कस्बा निवासी युवक की बहन की ससुराल है। अपनी बहन के यहां आने-जाने के दौरान आरोपी उसकी बेटी पर बदनीयती रखने लगा। इसी दौरान किसी तरह आरोपी ने उसकी बेटी का मोबाइल नंबर ले लिया, जिसके बाद आए दिन वह उसे कॉल कर परेशान करने लगा।

आरोप है कि बुधवार को युवक अपनी बहन की ससुराल आया और उसकी बेटी को अकेली पाकर उसके घर जा घुसा। वहां आरोपी ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी, पीड़िता के साथ ही उसके पिता-भाई की हत्या की धमकी देकर चला गया। आरोप है कि इसके बाद से युवक पीड़िता के मोबाइल पर लगातार अश्लील वीडियो क्लिप डालकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: पशुओं के अवशेष देख भड़का ग्रामीणों का गुस्सा, गाड़ी में जमकर तोड़फोड़, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन


इससे आहत होकर रविवार सुबह युवती ने घर में ही जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जब तक परिजन समझते, युवती अचेत हो गई, जिसे तत्काल परिजनों ने तितावी के एक अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित पिता ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसओ कपिल देव का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें