फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: महिला ने मांगी 6.50 लाख की फिरौती, पीड़ित परिजनों ने सीओ से लगाई गुहार, ये है पूरा मामला

Tue, 21 Mar 2023 09:44 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : महिला ने लापता युवक के बदले 6.50 लाख की फिरौती मांगी। वहीं, पीड़ित परिजनों ने सीओ से मिलकर कार्रवाई की गुहार लगाई।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना क्षेत्र के गांव डूंगर से लापता व्यक्ति के बदले उसके परिजनों से 6.50 लाख रुपये की मांग की गई है। एक महिला पर यह आरोप लगाया गया है। परिजनों ने सीओ से मिलकर मामले में मुकदमा दर्ज करने और लापता की सकुशल बरामदगी की मांग की गई।

विज्ञापन


थाना फुगाना के गांव डूंगर का रहने वाला नीरज (40) पुत्र मैनपाल अलीगढ़ में किसी निजी कंपनी में कार्य करता है। 12 मार्च को वह घर से अलीगढ़ गया था। परिजनों का कहना है कि वह अलीगढ़ नहीं पहुंचा और रास्ते में लापता हो गया। इसकी गुमशुदगी पिता ने फुगाना थाने में 17 मार्च को दर्ज करवा दी थी।

पिता ने बताया कि एक महिला की ओर से उनके बेटे के बदले साढ़े छह लाख रुपये की फिरौती की रकम मांगी जा रही है। महिला ने अपने बैंक अकाउंट नंबर भी दिए है। 50 हजार रुपये पे-फोन और छह लाख रुपये खाते में ट्रांसफर करने की बात कही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP : बेमौसम बारिश ने बढ़ाई ठंड, ओलावृष्टि से चिंता में डूबा किसान, गेहूं-सरसों की फसल को भारी नुकसान
विज्ञापन


सीओ फुगाना देवव्रत वाजपाई ने ग्रामीणों का शिकायती पत्र लेकर इंस्पेक्टर जोगेंद्र यादव से वार्ता की। सीओ ने बताया कि मामला फिरौती का नहीं लग रहा है। लापता व्यक्ति के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। महिला के फोन नंबर आदि की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: याकूब पर शिकंजा: रुतबा होगा कम, मर्सिडीज समेत 32 लग्जरी गाड़ियां और जमीन-हॉस्पिटल व स्कूल होंगे जब्त

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें