फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवभक्तों की सेवा में पूरा शहर जुटा

Mon, 17 Jul 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
kawar - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा में पूरा शहर मानो एक पैर पर खड़ा हो गया है। सैकड़ों शिविरों में लाखों कांवड़िये प्रसाद ले रहे हैं। शिविरों में भोलों के लिए नाश्ते और दवाई की व्यवस्था भी रही। रात में ठहरने के लिए सभी शिविरों में इंतजाम रहे।       
विज्ञापन


हरिद्वार से कांवड़ लाने वाले शिवभक्तों की संख्या जैसे-जैसे शहर में बढ़ रही है, शहर की जनता भी उनके स्वागत में खड़ी हो रही है। सैकड़ों शिविरों में हजारों लोग एक साथ सेवा में जुटे हैं।

लाखों कांवड़ियों को भोजन कराया जा रहा है। रात्रि में उनके ठहरने, नाश्ते और दवाइयों की व्यवस्था भी शिविरों में है। आनंद भवन में शिवसेना ने कांवड़ शिविर लगाया है। 
विज्ञापन


सनातन धर्म सभा भवन, अंजुमन सिनेमा के सामने लगे शिविर, हनुमान मंदिर के शिविर, मीनाक्षी चौक, कंपनी बाग के शिविरों में बड़ी संख्या में कांवड़िये पहुंच रहे हैं। हिंदू शक्ति संगठन के संजय अरोरा ने बताया कि उनका शिविर 24 घंटे चल रहा है। शिविर में काफी संख्या में शिवभक्त आ रहे हैं।

एमडीए ने भी कैंपस के बाहर कांवड़ शिविर का आयोजन किया। वहीं, इसके अलावा वीसी विनोद कुमार सिंह दीप ने प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। शिविर बीस तक चलेगा। जितेंद्र मिश्रा, सीताराम शर्मा का सहयोग रहा।       

हाईवे पर बढ़ने लगा कांवड़ियों का कारवां
मुजफ्फरनगर। नेशनल हाईवे पर हरिद्वार और नीलकंठ से पवित्र गंगा जल लेकर लौटने वाले शिव भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है। ओघड़दानी के भक्त भगवान आशुतोष की जयघोष के साथ अपने ईष्ट शिवालय की ओर बढ़ रहे हैं।

हर ओर शिवभक्त कांवड़िये ही नजर आ रहे है, जिससे पूरा हाईवे और शहर शिवमय हो गया है। हरिद्वार से लौटते शिवभक्तों की भारी तादात को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। डीएम जीएस प्रियदर्शी और एसएसपी अनंतदेव तिवारी ने स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल ली है। दोनों आला अधिकारी लगातार कांवड़ यात्रा मार्ग पर भ्रमण कर हर स्थिति का जायजा ले रहे है।

कांवड़ यात्रा के पहले चरण में राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा के कांवड़िय़ां पवित्र गंगा जल लेकर लौट रहे हैं। शिवभक्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। कांवड़ियां हर-हर महादेव, बोल बम-बम-बम, एक दो तीन चार-भोले तेरी जय जयकार की जयघोष के साथ लगातार गंतव्य की ओर बढ़ते जा रहे हैं।

सिसौना से कांवड़िय़ां बझेड़ी गांव और सरवट रोड, जीटी रोड से होकर शिव चौक पहुंच रहे है। यहां से हरियाणा के कांवड़ियां शिवमूर्ति की परिक्रमा करके भगत सिंह रोड से होकर शामली की ओर जा रहे है, जबकि राजस्थान, दिल्ली की ओर जाने वाले शिव भक्त यहां शिव मूर्तित पर भगवान शंकर की प्रक्रिया कर सीधे जीटी रोड से हाईवे की ओर जा रहे है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें