फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव को मतदाताओं को करेंगे जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
विधान परिषद चुनाव के लिए मतदाताओं को करेंगे जागरूक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने बताया कि विधान परिषद चुनाव को लेकर जिले में मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा। मतदान केंद्रों पर जागरूकता के कार्यक्रम चलाए जाएंगे।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि प्रदेश के विधान परिषद मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन को स्वीप योजना के अंतर्गत मतदाता जागरूकता से संबंधित कार्यक्रम होंगे। मतदाताओं को मतदान एवं अन्य निर्वाचन संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए केंद्र निर्धारित किए गए है। विकास खंड सदर में मतगणना केंद्र राजकीय इंटर कालेज व डीएवी इंटर कॉलेज में 20 व 21 नवंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। विकास खंड पुरकाजी में लाला सुखलाल सनातन धर्म इंटर कालेज पुरकाजी मेें 21 व 22 नवंबर को, बघरा में कल्याणकारी इंटर कालेज में 21 व 22 नवंबर को, चरथावल में गांधी इंटर कालेज मेे 22 व 23 नवंबर, शाहपुर में राष्ट्रीय इंटर कालेज में 22 व 23 नवंबर, बुढ़ाना डीएवी इंटर कालेज में 23 व 24 नवंबर, खतौली कबूल कन्या इंटर कालेज में 23 व 24 नवंबर, जानसठ डीएवी इंटर कालेज में 24 व 25 नवंबर को तथा मोरना महर्षि शुक्रदेव इंटर कालेज में 24 व 25 नवंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन केंद्रों पर नियुक्त प्रशिक्षक कार्मिक विधान परिषद मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2020 के निर्वाचकों को मतदान एवं निर्वाचन संबंधी जानकारी उपलब्ध कराएंगे तथा उनकी जिज्ञासाओं का समाधान करेंगे। इस विशेष अभियान के अतिरिक्त भी प्रशिक्षक कार्मिक 30 नवंबर तक उपस्थित रहकर मतदाताओं को इस निर्वाचन के संबंध में जानकारी प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें