फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से कार टूटी, चौकी इंचार्ज घायल

विज्ञापन
बुढ़ाना में सड़क हादसे में घायल चौकी इंचार्ज को चिकित्सालय ले जाते पुलिसकर्मी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
बुढ़ाना। मेरठ-करनाल हाइवे पर इटावा गांव के पास तेज गति से आ रहे ट्रक ने बायवाला चौकी इंचार्ज की कार को टक्कर मार दी। इस घटना में कार क्षतिग्रस्त गई तथा चौकी इंचार्ज घायल हो गया। मेरठ-करनाल हाइवे की बायवाला पुलिस चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह शुक्रवार को दोपहर करीब 2 बजे अपनी निजी कार से कोतवाली क्षेत्र के गांव इटावा जा रहा था। घटना के बाद ट्रक का चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना हाइवे की गढ़ीसखावतपुर पुलिस चौकी तथा परासौली पुलिस चौकी को दी गई। परासौली पुलिस चौकी के पास पुलिस ने ट्रक सहित चालक को कब्जे मे ले लिया। गंभीर रूप से घायल चौकी इंचार्ज को चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें