फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सर्दी का सितम जारी, धूप पर भारी पड़ी बर्फीली हवा

विज्ञापन
सुबह कोहरे में रेगते वाहन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
दिनभर गर्म कपड़ों में लिपटे रहे लोग, कोहरा भी बना परेशानी का सबब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फनरगर। जिले में सर्दी का सितम और शीतलहर का प्रकोप जारी है। दोपहर करीब एक बजे निकली धूप पर बर्फीली हवा भारी पड़ती नजर आई। दिनभर लोग गर्म कपड़ों से लिपटे रहे। धूप ने भी लोगों को ठंड से कोई राहत नहीं दी। जगह-जगह लोग अलाव खुद को तापकर ठंड से बचते नजर आए।
रविवार को न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री रहा, जबकि अधिकतम तापमान 15.2 दर्ज किया गया। ऐसे में लोग दिनभर अपने घरों में दुबके रहे। वहीं सुबह और शाम जिला कोहरे की चादर से लिपटा रहा। घने कोहरे की वजह से आने जाने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रविवार को दोपहर में करीब एक बजे धूप निकली। बर्फीली हवा चलने की वजह से धूप का कुछ खास असर नहीं दिखा। शाम होते-होते आसमान में फिर से कोहरा छा गया। इसके बाद बाजार में भी लोगों का आना-जाना कम हो गया। जैसे-जैसे ठंड बढ़ती गई, वैसे-वैसे लोग अपने घरों को जाते दिखे। सुबह और रात को कोहरे के कहर के बीच वाहनों की रफ्तार भी थम सी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूली बच्चों को मिली सर्दी से राहत
जिले में बढ़ती ठंड और शीतलहर के चलते शिक्षा विभाग ने स्कूली बच्चों को राहत दी। जिले के सभी स्कूलों के कक्षा एक से आठ तक के बच्चों की छुट्टियां बढ़ा दी गई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला ने बताया कि कक्षा एक से आठ तक के बच्चों के लिए सभी स्कूलों को 14 जनवरी तक बंद किए जाने का आदेश दिया गया।

कडाके की ठंड में बच्चें को ऊनी कपडें में लेकर गंतव्य को जाती महिला।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

कडाके की सर्दी से बचाव के लिए ऊनी कपडों में जाती राहगीर।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

कडाके की सर्दी में गंत्व्य को जाती राहगीर।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

रेलवे स्टेशन पर कडाके की ठंड में ट्रेन के इंतजार में खडे यात्री।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें