फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: तापमान दो डिग्री कम हुआ...चार गुणा बढ़ी उमस

विज्ञापन
खतौली में धूप के दौरान गुजरते राहगीर : संवाद
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहा। दो डिग्री की गिरावट के बावजूद उमस से लोग बेहाल रहे। बार-बार लगने वाले बिजली के कटों ने परेशानी बढ़ा दी। दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही प्रभावित रही। बृहस्पतिवार से बूंदाबांदी के आसार है।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहा था, जबकि बुधवार को यह दो डिग्री लुढ़कर 39 पर पहुंच गया। तापमान में गिरावट के बावजूद गर्मी से राहत नहीं मिली। मौसम में नमी का प्रतिशत 52 से बढ़कर 56 पर पहुंच गया। इससे उमस में बढ़ोतरी हो गई।
गर्मी के कारण सुबह 11 से शाम चार बजे तक आम जनजीवन भी प्रभावित रहा। लोग धूप में निकलने से बचते नजर आए। छाते, दुपट्टे से बचाव किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र बघर के वैज्ञानिक डॉ. वीरेंद्र सिंह का कहना है कि बृहस्पतिवार से शनिवार तक तापमान में गिरावट का अनुमान है।
विज्ञापन

-
इस तरह बदल रहा मौसम
तिथि तापमान
10 जून 39.0 डिग्री
09 जून 41.0 डिग्री
08 जून 39.0 डिग्री
07 जून 37.3 डिग्री
06 जून 38.0 डिग्री
-
ऊर्जा निगम को लग रहा 175 मेगावाट का करंट
मुजफ्फरनगर। गर्मी में ऊर्जा निगम को भी पसीना छूट रहा है। बचाव के लिए उपभोक्ता कूलर और एसी चला रहे हैं, जिस कारण बिजली घरों पर विद्युत भार 30 प्रतिशत यानी लगभग 175 मेगावाट तक बढ़ गया है। बिजली घरों के ट्रांसफार्मर ठंडा रखने के लिए एयर कूलर तक चलवाए जा रहे हैं। गर्मी के दिनों से पहले जनपद का विद्युत भार लगभग 580 मेगावाट चल रहा था, अब यह बढ़कर 766 मेगावाट पर पहुंच गया है।
मुख्य अभियंता के अनुसार जनपद में 167 बिजली घर हैं। जिनके माध्यम से शहरी सहित जनपद के गांव में बिजली आपूर्ति कराई जा रही है। बताया कि 132 केवीए जौली रोड, 220 केवीए रुड़की रोड और 132 केवीए जानसठ रोड एवं इतनी ही क्षमता का मीरापुर बिजली घर संचालित किया जा रहा है।
मुख्य अभियंता ने बताया कि बिजली वितरण का केन्द्रीय ग्रिड कार्य करता है। जिससे बिजली बनाने वाली कंपनियां ओबरा, अनपरा और एनटीपीसी जुड़ी हैं।
-
सुजड़ू क्षेत्र में बिजली चोरों पर छापा मारा, सात पकड़े
ऊर्जा निगम की ओर से सुजड़ू क्षेत्र में मार्निंग रेड डाली गई। अधीक्षण अभियंता शहर ने बताया कि एक्सईएन कुलदीप सिंह के निर्देशन में रात और सुबह के समय की गई चेकिंग में मीटर से पहले केबिल कट कर अवैध रूप से बिजली चलाते सात लोगों पर एफआईआर की गई। बताया के रामपुरी क्षेत्र में देर रात चेकिंग अभियान चलाा गया। इसमें कई उपभोक्ताओं को कटिया डालकर एसी चलाते पकड़ा गया।

खतौली में धूप के दौरान गुजरते राहगीर : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें