-निर्माण में लगाई गई सामग्री का नमूना भी टीम ने लिया, शिकायत पर की गई कार्रवाई
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर के किदवई नगर में निर्माणाधीन सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाए जाने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में टीम किदवई नगर पहुंची। जांच टीम में शामिल अवर अभियंता ने सड़क में लगाई गई सामग्री के नमूने लिए। निर्माण में लगाई गई सामग्री का नमूना भी लिया गया।
शहर के मोहल्ला किदवई नगर में पालिका की ओर से सड़क का निर्माण कराया गया है। सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग करने और मानकों के उल्लंघन का आरोप था। मोहल्ला वासियों की ओर से की गई शिकायत पर डीएम ने जांच का आश्वासन दिया था। शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप के निर्देशन में जांच टीम पहुंची। टीम के सदस्यों ने निर्मित सड़क और नाली तोड़कर उसकी गुणवत्ता परखी। तैयार किये गए एस्टीमेट के आधार पर लगाई सामग्री जैसे सरिया और सीमेंट आदि की मानक अनुसार गुणवत्ता परखी गई।
सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया की नाली व सड़क की गुणवत्ता चेक की गई है। जांच की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। इसकी रिपोर्ट डीएम के समक्ष पेश की जाएगी।