फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपर ओवर में जीतकर फाइनल में पहुंची स्टेडियम की टीम

विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए क्रिकेट मैच में खिलाड़ी को पुरस्कृत करते अतिथि मन? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जनपदीय क्रिकेट लीग के रोमांचक सेमीफाइनल में स्टेडियम की टीम ने सुपर लीजेंड को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मैच का नतीजा टाई होने के बाद सुपर ओवर में हुआ।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित जिला लीग का सेमीफाइनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला गया। स्टेडियम की टीम ने 20 ओवर में 132 रन बनाए। रितिक अरोरा ने सर्वाधिक 39 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपर लीजेंड की शुरुआत अच्छी रही। 13वें ओवर तक 86 के योग पर उनका तीसरा विकेट गिरा, इसके बाद वैभव त्यागी ने एक ही ओवर में तीन विकेट लेकर मैच बदल दिया। सुपर लीजेंड की टीम भी 132 रन बनाकर आउट हो गई।
मैच टाई होने से अंपायर अरशद और आदिल को सुपर ओवर करना पड़ा, जिसमें स्टेडियम की टीम ने जीत दर्ज की। विक्की ने 36 और रोहित ने 23 रन बनाए। वैभव ने पांच और अनुज ने तीन विकेट लिए। एसोसिएशन के निदेशक मनोज पुंडीर ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। स्कोरिंग पलक शर्मा ने की। लीग का फाइनल कशिश इलेवन और स्टेडियम के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन

इलेवन स्टार की टीम ने मैच जीता
खतौली। भैसी में स्थित अहलावत क्रिकेट एकेडमी में मैच का आयोजन किया गया। जिसमें पहला मैच इलेविन स्टार मुजफ्फरनगर और साइन स्टार मुजफ्फरनगर के बीच हुआ। दोनों टीमों के कप्तान ने दीप जलाकर मैच का शुभारंभ किया। जिसमें साइन स्टार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। पहले बल्लेबाजी करते हुए इलेवन स्टार ने 135 रन का स्कोर बनाया। गगन ने सर्वाधिक 36 रन बनाए, जबकि साइन स्टार की टीम ने 108 रन बनाए। 27 रनों से इलेवन स्टार की टीम जीत गई। मैच में डॉ. अमित अहलावत, दयानंद अहलावत, चांदवीर अहलावत, अंकुर अहलावत आदि मौजूद रहे। मैच के आयोजक सौवीर अहलावत, मोनू अहलावत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें