फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: रील बनाने वाली शिक्षिकाओं ने दिया स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। परिषदीय विद्यालयों में सोशल मीडिया पर रील बनाने के मामले में दो शिक्षिकाओं ने अपना स्पष्टीकरण खंड शिक्षा अधिकारियों को सौंप दिया है। दोनों ने रील बनाने की गलती स्वीकार की है। अब बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) स्तर से कार्रवाई की तैयारी की जा रही है, जिसे जिलाधिकारी (डीएम) से वार्ता के बाद अंतिम रूप दिया जाएगा। खतौली ब्लॉक के टबीटा गांव स्थित परिषदीय विद्यालय की प्रधानाध्यापिका दीपा रावत ने बीईओ पंकज कुमार को स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने स्वीकार किया कि विद्यालय के कार्यक्रमों के वीडियो में फिल्मी गाने लगाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करना उनकी गलती थी। पुरकाजी ब्लॉक के कोलाहेड़ी विद्यालय की शिक्षिका रितिका भारद्वाज ने भी अपना जवाब बीएसए को भेजा। शिक्षिका रितिका भारद्वाज ने बताया कि स्टंट और डांस के वीडियो भूलवश बनाए गए थे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वीडियो बनाते समय बच्चे मौजूद नहीं थे। बीएसए संदीप कुमार ने पुष्टि की कि दोनों शिक्षिकाओं के स्पष्टीकरण प्राप्त हो गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें