छपार। खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोमवार शाम छपार में कार्रवाई करते हुए 10 क्विंटल सिंथेटिक मावा जब्त कर नष्ट कर दिया।
यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा उपायुक्त अर्चना धीरान के नेतृत्व में की गई थी। टीम ने टिंकू के मकान पर छापा मारा और वहां से यह मिलावटी मावा पकड़ा। विभाग ने जब्त किए गए मावे का एक सैंपल भी लिया है। इस सैंपल को विस्तृत जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। अर्चना धीरान ने बताया कि आरोपी टिंकू इस सिंथेटिक मावे को बाजार में बेचने की तैयारी में था। खाद्य सुरक्षा विभाग ने आरोपी के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर भी दी है। संवाद