फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादलों में छुपा रहा सूरज, चली शीत लहर

विज्ञापन
पुरकाजी में शीत लहर के चलते अलाव सेकते लोग - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
बादलों में छुपा रहा सूरज, चली शीतलहर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बुधवार को दिनभर आकाश में बादल छाए रहने और सूरज के दिखाई नहीं देने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया। शीतलहर में लोग दिन में भी कंपकंपाते दिखाई दिए। शाम को पड़ी बूंदों ने मौसम को अधिक ठंडा कर दिया।
दो दिन से आकाश में बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान लगातार घटता जा रहा है। एक सप्ताह पहले 30 डिग्री सेल्सियस पर चल रहा बुधवार को अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अधिकतम तापमान कम होने के कारण दिन में भी ठिठुरन बन रही है। न्यूनतम तापमान यहां लगातार दस डिग्री सेल्सियस से नीचे चल रहा है। दिन में सूरज के नहीं निकलने और ठंडी हवाओं के चलने से आम जनमानस सीधे प्रभावित हो रहा है। कुछ घरों में हीटर का प्रयोग भी शुरू हो गया है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते सर्द हवाओं ने जीवन को अधिक प्रभावित कर दिया है। शाम को हुई बूंदाबांदी ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। बाजार में भी गर्म कपड़ों की डिमांड बढ़ी है। ठंड के चलते बाजार सुबह को देर से खुलने लगे हैं और शाम को जल्दी बंद हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्यूआई 326 पर पहुंचा
मुजफ्फरनगर। मौसम में नमी और बादल छाए रहने से प्रदूषण भी बढ़ रहा है। आबोहवा फिर से बिगड़ रही है। दस दिन पहले बरसात होने से प्रदूषण धुल गया था तथा एयर क्वालिटी इंडेक्स 98 तक आ गया था। जो अब लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को एक्यूआई 326 दर्ज किया गया, जो बहुत खराब स्थिति है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें