फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: भाजपा नेता से दुर्व्यवहार के आरोपी दरोगा और सिपाही लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
-एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने सीओ सिटी की रिपोर्ट के बाद यह कार्रवाई की
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय सागर के साथ दुर्व्यवहार के मामले में आरोपी दरोगा जय शर्मा व सिपाही निशांत को लाइन हाजिर कर दिया गया। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने सीओ सिटी की रिपोर्ट के बाद यह कार्रवाई की।
भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय सागर बृहस्पतिवार रात में स्कूटी पर अपने परिवार के साथ घर की ओर जा रहे थे। दूसरी स्कूटी पर उनका भाई भी उनके साथ-साथ चल रहा था। चुंगी नंबर दो पर चेकिंग कर रहे शहर कोतवाली की रामलीला टील्ला पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा जय शर्मा व सिपाही निशांत ने उन्हें रोका था। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने भाजपा नेता के साथ दुर्व्यवहार किया था। भाजपा नेता ने कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल से शिकायत की थी। राज्यमंत्री ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से वार्ता कर मामले में कार्रवाई के लिए कहा था। मामले की जांच सीओ सिटी को सौंप दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने शनिवार को दरोगा व सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि सीओ सिटी की रिपोर्ट पर यह कार्रवाई की गई है।-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें