फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज में हुआ छात्राओं का मुशायरा

Wed, 23 Sep 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नवाब अजमत अली खां इंटर कॉलेज में मंगलवार को उर्दू अकादमी उत्तर प्रदेश की ओर से छात्राओं का मुशायरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आईजी मेरठ जोन आलोक शर्मा ने छात्राओं को जीवन में आगे बढ़ने के गुर बताए।
विज्ञापन


नवाब अजमत अली खां इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम छात्राओं का मुशायरा में नवाब डिग्री कॉलेज, जैनबिया गर्ल्स इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, आजाद हाईस्कूल आदि स्कूलों की छात्राओं ने शायरी और उर्दू भाषा से संबंधित बेहतरीन कलाम का नजराना पेश कर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।

 मुख्य अतिथि आईजी मेरठ जोन आलोक शर्मा ने मुशायरे का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि का स्वागत डॉक्टर नवाज देवबंदी ने और अन्य अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्या सफिया बेगम ने किया। इस दौरान डॉक्टर नवाज देवबंदी ने छात्राओं से शिक्षा के क्षेत्र मेें हमेशा आगे बढ़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन


आईजी आलोक शर्मा ने कहा कि आज का युग स्पर्धा का युग है, लेकिन स्पर्धा का तात्पर्य किसी को पीछे धकेलकर आगे बढ़ना या किसी के कंधे पर चढ़कर ऊंचाई को छूना नहीं है। स्पर्धा हमेशा आपस में सहयोग चाहती है। एक-दूसरे का सहयोग करने से ही आगे बढ़ा जाता है। मुशायरे का सफल बनाने में सना नसरीन, नाजिया, रहीमा और अन्य स्टाफ का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें