मुजफ्फरनगर के होली एंजिल्स की छात्रा शिवांगी ने पेंटिंग बनाकर कोरोना से लड़ने का संदेश दिया।
- फोटो : KHATAULI
छात्रा ने पेंटिंग बनाकर कोरोना से लड़ने का संदेश दिया
मुजफ्फरनगर। पब्लिक स्कूल की छात्रा शिवांगी ने कलरफुल पेंटिंग बनाकर कोरोना से लड़ने का संदेश दिया।
मुजफ्फरनगर के जवाहर कालोनी निवासी नितिन की बेटी शिवांगी तायल होली एंजिल्स स्कूल में कक्षा 11 की छात्रा है। लॉकडाउन में अपनी मां के साथ किचन का कार्य सीखने के साथ पेंटिंग बनाकर प्रतिभा को निखारने में जुटी है। उसने आर्ट के माध्यम से कोरोना योद्धाओं और उनके द्वारा चलाए जा रहे जागरूक कार्यक्रमों का खाका खींचा है। भारत के नक्शे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लॉकडाउन को प्रदर्शित करते हुए घरों में सुरक्षित रहने की अपील की है। सफाई से हाथ धोने को भी दिखाया है। पेंटिंग में इंडिया दान करो, कोरोना वायरस की कड़ी तोड़ो.. पंक्तियों के साथ दान दाताओं को भी प्रेरित किया है।