प्रशासन एक सड़क एक रंग का अभियान शुरू किया
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। प्रशासन ने दिल्ली-मेरठ रोड पर एक सड़क, एक रंग के उद्देश्य से जकरंदा पौधों का रोपण किया गया। डीएम अरविन्द मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि दिल्ली-मेरठ रोड एवं उनके शासकीय आवास के बाहर जकरंदा के 30 पौधों का रोपण किया गया।
उन्होंने बताया कि मुफ्फरनगर शहर के सुंदीरीकरण, सुंदर एवं हरा-भरा बनाने को एक सड़क, एक रंग, एक प्रजाति के पौधों का रोपण किया जा रहा है। सुजडू से मीनाक्षी चौक, सुजडू से महावीर चौक, वहलना चौक से सुजडू के अलावा आउटर रिंग रोड को इसी मुहिम से जोड़ा जाएगा। इन पर जकरंदा नीले रंग, गुलमोहर लाल फूल, ताबेबुइया रसिया पिंक, पोई गुलाबी रंग के फूल, कचनार के लाल, सफेद रंग के फूल, हारश्रृगांर प्राजक्ता के सफेद फूल, अमलताश के पीले रंग के फूल इत्यादि को एक ही मार्ग पर प्रयोग किये जाने से सुंदरता बढ़ेगी।