शांति नगर के शिव मंदिर में कथा का शुभारंभ करते अतिथि।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
कलश यात्रा में बही भक्ति की धारा
मुजफ्फरनगर। शांतिनगर में श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर महिलाओं ने भक्तिभाव के साथ कलश यात्रा निकाली।
कथा प्रारंभ होने से पूर्व महिलाओं ने अपने सिर पर कलश रखकर यात्रा निकाली। कलश यात्रा मां वैष्णो देवी मंदिर शांतिनगर से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस कथा स्थल शिव मंदिर शांति नगर पर पहुंची। कलश यात्रा में सबसे आगे कथाव्यास पंडित बिजेंद्र मिश्रा महाराज अपने सिर पर श्रीमद्भागवत को लेकर चल रहे थे। उनके साथ श्रद्धालु महिलाएं चल रही थीं। इस अवसर पर मनीष चौधरी ने श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कथाव्यास को व्यासपीठ पर विराजमान कराया। शिव मंदिर शांतिनगर में दस अप्रैल तक प्रतिदिन दोपहर तीन से शाम छह बजे कथा का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर सक्षम चौधरी, सुरेंद्र मित्तल, केपी चौधरी, रवी मित्तल, कुणाल चौधरी, पंकज अग्रवाल, जोगिंद्र वर्मा, संजय गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, पंडित धर्मेंद्र मिश्रा, दीपक गर्ग सुदामा, पंडित दीपक आदि रहे। उधर, पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। यहां भोलानाथ शास्त्री कथा रहे हैं। पहले दिन कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।
नगर में शामलीरोड पर कलश यात्रा निकालती महिलाएं।- फोटो : MUZAFFARNAGAR