शहर के एकता विहार स्थित चर्च में ईस्टर पर्व मनाते श्रद्घालु।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। एकता विहार स्थित द ईमानुएल चर्च में ईस्टर का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ईस्टर का पर्व प्रभु यीशु मसीह के तीसरे दिन फिर से जी उठने की खुशी में मनाया जाता है। चर्च के फादर सुखचैन पीटर ने बाईबिल के माध्यम से ईस्टर के विषय में जानकारी दी और बताया कि किस प्रकार प्रभु यीशु तीसरे दिन जिंदा हुए। इस अवसर पर देश को कोरोना से बचाने के लिए प्रार्थना की गई। प्रवीण पीटर, जेसमीन पीटर, जेनेसीस पीटर, ग्रसी पीटर, अक्षय, आराधना आदि मौजूद रहे। इस मौके पर विशेष प्रार्थना सभाएं की गई।