नई मंडी में भागवत कथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकालते श्रद्घालु।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
कलश यात्रा में बही भक्ति की धारा
मुजफ्फरनगर। पटेलनगर के राधाकृष्ण मंदिर और सनातन धर्म सभा भवन में भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर दोनों स्थानों पर भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। कलश यात्रा के दौरा पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
सनातन धर्म सभा भवन में हिमेश शास्त्री ने भागवत कथा प्रारंभ की। इससे पहले 61 कलश के साथ महिलाओं ने तुलसी पार्क से यात्रा निकाली। सनातन धर्म सभा भवन तक पहुंची कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। भोपाल सिंह अहलावत, राधारानी, कमला, मधु अग्रवाल, संतोष, अर्जुन अग्रवाल, बाबुराम कौशल आदि का सहयोग रहा।
नई मंडी में माड़ी की धर्मशाला से कलश यात्रा का शुभारंभ नारियल फोड़कर जयकारों के बीच समाजसेवी मनीष चौधरी ने किया। यह कलश यात्रा माड़ी की धर्मशाला से प्रारंभ होकर पटेलनगर के राधा कृष्ण मंदिर नागो वाला पर पहुंची, जिसमें 108 महिलाओं ने अपने सिर पर कलश रखी हुईं थीं। कथा़व्यास पंडित जितेंद्र मिश्रा अपने सिर पर श्रीमद्भागवत को लेकर चल रहे थे। पटेलनगर के राधा कृष्ण मंदिर नागोवाला मंदिर में 21 मार्च तक कथा व्यास जितेंद्र मिश्रा के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा का गुणगान किया जाएगा। कलश यात्रा में सुरेंद्र मित्तल, कुणाल चौधरी लक्की, विक्की चावला, मनीष चौधरी उर्फ गोलू आदि शामिल रहे।