फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गठवाला खाप की पंचायत में ट्रैक्टर रैली की रणनीति बनाई

विज्ञापन
बुढ़ाना में गठवाला खाप के किसानों की पंचायत में दिल्ली जाने की रणनीति बनाते किसान। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
गठवाला खाप की पंचायत में बनाई गई रणनीति
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। गठवाला खाप की पंचायत में 26 जनवरी को दिल्ली के आउटर रिंग रोड पर आयोजित ट्रैक्टर रैली में भाग लेने के लिए रणनीति बनाई गई। पंचायत में सर्वसम्मति से 25 जनवरी को किसान ट्रैक्टर व ग्रामीणों के साथ मेरठ-करनाल हाईवे पर फुगाना बस अड्डे पर एकत्र होंगे। यहां से सैकड़ों ट्रैक्टरों का काफिला एक साथ दिल्ली बार्डर के लिए रवाना होगा।
रजनीश मलिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेड़ामस्तान में गठवाला खाप के किसानों की पंचायत हुई। शनिवार को आयोजित पंचायत में गठवाला खाप के गांव फुगाना, खरड़, करौंदा महाजन, कुरावा, खेड़ामस्तान, डूंगर, सरनावली व सुन्ना आदि गांव के सैकड़ों किसानों ने भाग लिया। पंचायत में 26 जनवरी को दिल्ली के आउटर रिंग रोड पर ट्रैक्टर रैली में भाग लेने के लिए लेकर विचार विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 25 जनवरी को गठवाला खाप के सभी गांवों के किसान अपने-अपने ट्रैक्टर, खाने पीने की सामग्री सहित फुगाना बस अड्डे पर एकत्र होंगे। 11 बजे तक सभी किसान बस अड्डे पर एकत्र हो जाएंगे। सैकड़ों ट्रैक्टरों के काफिले के साथ सभी किसान एक साथ मेरठ-करनाल हाईवे से होकर बायवाला बस अड्डे पर एकत्र किसानों के साथ दिल्ली बार्डर की ओर कूच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद, किसानों ने सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई। उनकी तस्वीर पर पुष्प चढ़ाकर नमन किया। पंचायत में पूर्व प्रधान चौ. थाम सिंह व चौ. मुकेश मलिक फुगाना, चौ. बिजेंद्र मलिक, अमित मलिक व सुभाष मलिक खरड़, विनोद मलिक खेड़ामस्तान, किशन मलिक करौंदा महाजन के अलावा जवाहर सिंह, मोनू, कुलदीप व कृष्णपाल आदि ने विचार व्यक्त किए। पंचायत की अध्यक्षता सुनमेक सिंह फुगाना व संचालन मुकेश मलिक व अमित मलिक ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें