फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: संपत्ति विवाद में योजना बनाकर की थी सौतेली मां की हत्या

Sat, 19 Jul 2025 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। थाना क्षेत्र के नया गांव मीरापुर रकबे के पीनना बाईपास पर जाने आलम ने संपत्ति विवाद में अपनी सौतेली मां रजिया (50) की हत्या योजना बनाकर की थी। योजना के अनुसार ही वह मौके पर पहुंचा था। उसने मौका पाकर अपनी सौतेली मां की फावड़े से हमला कर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि सौतेली मां की हत्या करने के वाले गांव सुजडू मौहल्ला कुंगर पट्टी निवासी आरोपी जाने आलम को सुजडू जाने वाले रास्ते पर स्थित अंडरपास से हत्या में प्रयुक्त फावड़ा के साथ गिरफ्तार किया है । आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसकी माता साजिदा का इंतकाल हो गया था । उसके पिता ने मेरठ जनपद के किठौर निवासी रजिया से दूसरी शादी कर ली थी । जिससे वह खुश नहीं था ।
पिता भी उन भाई बहनों पर कोई ध्यान नहीं दे रहा था तथा संपत्ति को भी रजिया के नाम करने को कह रहा था । जिसको लेकर आपस में अक्सर विवाद होता रहता था ।

इसी प्रॉपर्टी के चक्कर में उसने अपनी सौतेली मां रजिया की हत्या करने के बारे में सोचा। योजना बनाई और बृहस्पतिवार को वह नया गांव मीरापुर पीनना बाईपास स्थित जमीन पर पहुंचा। वहां मौजूद रजिया पर फावड़े से वार उसकी हत्या कर दी । सीओ ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया ।
विज्ञापन

-
यह था मामला-
थाना क्षेत्र के नया गांव मीरापुर रकबे के पीनना बाईपास पर अपने मकान में मूल रूप से सुजडू की कुंगर पटटी निवासी मेहराज अपनी पत्नी रजिया (50)के साथ रह रहा था । बृहस्पतिवार की देर शाम रजिया पर उसके सौतेले पुत्र सुजडू कुंगरपटटी निवासी जाने आलम ने फावडे से वार कर उसकी हत्या कर दी थी । घटना के संबंध में मृतका के पति मेहराज ने मुकदमा दर्ज कराया था ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें