फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: एक्सरे मशीन का सॉफ्टवेयर उड़ा...मरीजों के उड़ गए होश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय रेडियोलॉजी विभाग में संचालित डिजिटल एक्सरे मशीन का सॉफ्टवेयर उड़ गया। मशीन न चल पाने के कारण मरीजों को एक्सरे के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। छोटी मशीन चलाकर एक्सरे किए गए।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय में डिजिटल मशीन आने के बाद से अधिकतर एक्स-रे उसी पर किए जाते हैं। प्रतिदिन 40 से 50 एक्सरे कर दिए जाते हैं। मंगलवार सुबह अचानक मशीन खराब हो गई। स्थानीय टेक्नीशियन को बुलाया गया, लेकिन उसने सॉफ्टवेयर उड़ जाने की बात कहते हुए मरम्मत से इन्कार कर दिया।
सर्विस इंजीनियर के उन्नाव गए होने के कारण मशीन ठीक नहीं हो पाई। इसके बाद छोटी मशीन को संचालित किया गया लेकिन अधिक डाटा सेव करने की क्षमता न होने के कारण मरीजों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. संजय वर्मा का कहना है कि टेक्नीशियन को बुलाया गया है। लाइसेंसी सॉफ्टवेयर डाला जाएगा। बुधवार तक मशीन ठीक हो जाएगी। छोटी मशीन से काम चलाया जा रहा है। कुछ मरीजों के एक्सरे से छूट गए हैं, उन्हें बुधवार का समय दिया गया है।


-स्ट्रेचर पर दो घंटे से अधिक समय तक पड़े रहे घायल
कांवड़ उठाने के लिए सामग्री खरीदने जाते समय ममेरे भाई दुर्घटना में घायल हो गए थे, जिन्हें देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुबह उन्हें एक्सरे के लिए रेडियोलॉजी विभाग लाया गया। स्ट्रेचर पर एक्सरे के लिए पहुंचे मंडावली मेरठ निवासी नरेश ने बताया कि शाम के समय बुढ़ाना-खतौली क्षेत्र में दुर्घटना में घायल हो गए थे। नौ बजे उन्हें एक्सरे के लिए लाया गया था मगर दो घंटे से अधिक समय गुजरने के बावजूद एक्सरे नहीं हो पाया। ममेरे भाई मोहम्मदपुर शकिस्त निवासी आदेश ने बताया कि स्ट्रेचर पर पड़े दो घंटे से अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें