फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम से शहरवासियों का हाल हुआ बेहाल

Sat, 08 Dec 2018 11:46 PM IST
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
jam - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नगर का मुख्य चौराहा शिव चौक के आसपास का क्षेत्र दिनभर जाम से हांफता रहा। रुड़की रोड और भगत सिंह रोड पर लोग जाम में फंसे रहे। रुड़की रोड पर नाले में ह्यूम पाइप डालने का काम चल रहा है। निर्माण सामग्री सड़क पर डाल देने से जाम लगा रहा। उधर, भगत सिंह रोड पर नगर पालिका की दुकान हटाने की कार्रवाई के बाद से घंटों तक जाम के हालात रहे।  
विज्ञापन


नगर के नालों में ह्यूम पाइप डालने का काम चल रहा है। अमृत योजना के तहत जल निगम इस काम को करा रहा है। हाल ही में रुड़की रोड पर पोस्ट आफिस के नजदीक ह्यूम पाइप डालने का काम किया गया। अब बृज सिनेमा के बाहर नाले में ह्यूम पाइप डाले जा रहे हैं। कार्य के चलते रेत-बजरी व अन्य निर्माण सामग्री को सड़क पर डाल दिया गया है।

मौके पर जेसीबी भी खड़ी है। इसके चलते यहां दिनभर जाम लगा रहा। जाम के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रुड़की रोड पर नाले में कई स्थानों पर ह्यूम पाइप डाले जाएंगे। उधर, भगत सिंह रोड पर नगर पालिका की दुकान हटवाने की कार्रवाई के चलते जाम लग गया। जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्राली खड़ी हो जाने के चलते दोनों ओर का ट्रैफिक रुक गया। उस समय तो मौके पर पुलिस कर्मी मौजूद थे। उन्होंने कार्रवाई होने तक नियंत्रित कर ट्रैफिक निकलवाया, लेकिन उनके जाने के बाद भी जाम के हालात बन रहे। घंटों तक लोग जाम में फंसे रहे। शाम तक थोड़ी-थोड़ी देर बाद जाम लगता रहा।  
विज्ञापन


ई-रिकशा ने बिगाड़ी शहर की यातायात व्यवस्था  
मुजफ्फरनगर। नगर में ई-रिकशाओं की भरमार है। इनका रूट भी निर्धारित नहीं है। सड़कों पर जाम लगने का सबसे बड़ा कारण ई-रिकशाएं ही हैं। शनिवार को भगत सिंह रोड और रुड़की रोड पर लगे जाम में भी ई-रिकशाओं की भूमिका रही। शहर कोतवाली के सामने डिवाइडर में बने कट से वाहनों को घुमाया जा रहा था। यहीं पर बृज सिनेमा के सामने निर्माण सामग्री पड़ी थी। इसमें वाहन फंस रहे थे। हालांकि शाम को यहां पर एक होमगार्ड को तैनात किया गया, लेकिन जाम के हालात में ज्यादा सुधार नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें