फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: दुकानदार ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
भौरा कलां। थाना क्षेत्र के गांव मौहम्मदपुर राय सिंह में परचून के दुकानदार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्या करना बताया जा रहा है। एसडीएम ने मदद का आश्वासन दिया है। मौहम्मदपुर राय सिंह निवासी राजू कश्यप गांव में परचून के सामान की दुकान कर रहा था। बृहस्पतिवार रात को उसकी पत्नी पिंकी बच्चों के साथ कमरे में सो गई। रात में किसी समय राजू कश्यप ने मकान की गैलरी की छत में लगे जाल में रस्सी डालकर फंदा गले में डालकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

पत्नी को घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह मिली। पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी और परिजन इकट्ठा हो गए। उन्होंने भौरा कलां पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर मोर्चरी भेज दिया।
दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तब सैकड़ों लोग एकत्र हो गए। एसडीएम बुढ़ाना अपूर्वा यादव, सीओ फुगाना रूपाली राव पहुंचे। एसडीएम ने शासन से पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता तथा मुख्यमंत्री बाल विकास प्राधिकरण योजना के अंतर्गत बच्चों के लिए पेंशन मंजूर कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया ।ू
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें