फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सफाई कर्मियों ने की हड़ताल, अफसरों ने मनाया

Tue, 04 Jul 2023 12:47 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ ने अपनी मांगों को लेकर सुबह हड़ताल शुरू कर दी। कांवड़ में लगे अफसरों मौके पर पहुंचे और सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों को मनाया।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नीरज बिड़ला और महामंत्री मिलन कुमार ने एक जुलाई को अपनी मांगों को लेकर आठ सूत्रीय ज्ञापन ईओ हेमराज और चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को दिया था। पालिका में सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ाए जाने से लेकर हाजिरी स्थल बनाने, सर्दी-गर्मी की वर्दी का भुगतान करने आदि की मांग रखी गई। ज्ञापन में चेतावनी दी गई थी कि दो दिन बाद हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। इसी के चलते सोमवार की सुबह कर्मचारी संघ ने सफाई कर्मियों को वाहन रोक हड़ताल शुरू कर दी।
इस सूचना पर अफसरों में हड़कंप मच गया। ईओ हेमराज और नगर स्वास्थ्य अधिकारी अतुल कुमार मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने सफाई कर्मचारी संघ को कांवड़ यात्रा का हवाला देकर मनाया। इसके बाद सफाई कर्मियों ने हड़ताल समाप्त की। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि संघ के पदाधिकारियों से बात के बाद सफाई का कार्य सुचारू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें