फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण के मकान की छत गिरी

विज्ञापन
रतनपुरी के गांव सिकंदरपुर में ग्रामीण का मकान की छत गिरी - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
ग्रामीण के मकान की छत गिरी
विज्ञापन

रतनपुरी। रतनपुरी क्षेत्र में मंगलवार शाम को हुई बारिश के कारण गांव सिकंदरपुर में देर रात में रविंद्र कुमार के मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। गनीमत है कि जानमाल को कोई नुकसान नहीं हुआ। मकान स्वामी रविंद्र ने बताया कि दिनभर छत टपकने के कारण रविंद्र अपनी पत्नी निशा और अपने दोनों बच्चों धनुष और तेज के साथ रात में दूसरी ओर के टीनशेड में सोए हुए थे। मंगलवार देर रात अचानक मकान की एक साइड की दीवार गिर गई, जिसके कारण छत भी भरभराकर नीचे गिर गई। सभी लोगों के दूसरी ओर टीनशेड में सोने के कारण सभी लोग सुरक्षित बच गए। बुधवार सुबह होने पर ग्राम प्रधान दीपक कुमार ने हल्का लेखपाल बिजेंद्र सिंह को भी इसके बारे में सूचित किया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें