फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: बारिश का कहर, जिले में छह मकानों की गिरीं छत, हुआ भारी नुकसान

Tue, 11 Oct 2022 07:05 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

लगातार हो रही बारिश ने कहर मचाया हुआ है। बारिश के चलते छह मकानों की छत गिर गईं। बताया गया कि मकान मालिकों का भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
मोरना के ककराला गांव में गिरी मकान की छत। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण मीरापुर व भोपा क्षेत्र में आधा दर्जन मकानों की छत गिर गईं। इस दौरान कोई जन हानि नहीं हुई, लेकिन मकान मालिकों को भारी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


मीरापुर के रामराज थाना क्षेत्र के गांव हासमपुर निवासी सतपाल पुत्र चमन सिंह के मकान की छत गिर गई। मकान की छत गिरने से उसके नीचे रखा घरेलू सामान मलबे में दबकर खराब हो गया। गांव मुकल्लमपुरा निवासी विधवा महिला इस्लामन के कच्चे मकान की छत गिर गई। इस दौरान वह अपने परिजनों के साथ मकान के दूसरे हिस्से में सो रही थी। मकान की छत गिरने से उसे भारी नुकसान हुआ है।

इसके अलावा अशोक, उमेश व बिट्टू के मकान की छत गिरने से उनका भी हजारों रुपयों का सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया।

यह भी पढ़ें: Saharanpur: संदिग्ध को दी शरण और 11 माह में लुकमान ने खड़ा कर लिया आतंकी नेटवर्क, मिले कई सबूत
विज्ञापन
विज्ञापन


भोपा थाना क्षेत्र के गांव ककराला में रविवार की रात में विजय उर्फ बोबी अपनी पत्नी मीनाक्षी और बच्चों ईशु, गुड़िया के साथ बरामदे में सोया था। देर रात उसके मकान की छत गिर गई। मकान में रखा संदूक, कुर्सी, मेज, चारपाई आदि सामान टूट गया और खाने पीने का सामान खराब हो गया था। ग्राम प्रधान आबिद, हरीश शर्मा, मनोज, बालेंद्र चौधरी आदि ने एसडीएम जानसठ से पीड़ितों का मकान बनवाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें: मेरठ: बचाओ...बचाओ चिल्लाया कृष्णा, पर ट्रैक-ट्रॉली ने नहीं लगाए ब्रेक, कुचल दिया सिर, मंजर देख कांप गई रूह

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें