फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में धरे गए तीन लुटेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ में धरे गए तीन लुटेरे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एक माह पूर्व गांव नसीरपुर मार्ग स्थित गैस एजेंसी के गोदाम पर लूटपाट के तीन आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से लूट की धनराशि, असलहा और घटना में इस्तेमाल की गई दो बाइकें भी बरामद हुई है।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव नसीरपुर मार्ग स्थित दीपक गैस एजेंसी के गोदाम पर गत 30 जून को दिनदहाड़े लुटेरों ने मैनेजर समेत अन्य कर्मचारियों को बंधक बनाकर करीब दो लाख की लूट को अंजाम दिया था। वारदात के खुलासे को एसएसपी अभिषेक यादव ने टीम का गठन किया था। सीओ मंडी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि शनिवार सुबह पचेंडा रोड पुलिया के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो बाइकों पर सवार तीन युवकों को जांच के लिए रोकने का प्रयास किया। इस पर आरोपी पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने लगे, जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों में शारिक पुत्र जुल्फिकार निवासी मोहल्ला जनकपुरी, आमिर पुत्र इनाम निवासी हुसैनिया कॉलोनी और सन्नी पुत्र प्रवीण निवासी गांव लुहारी थाना बड़ौत हाल निवासी मिल मंसूरपुर शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से तमंचा-कारतूस, दो चाकू, लूट में इस्तेमाल की गई दो बाइकों के साथ ही लूटी गई धनराशि में से 65 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें