फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा से पहले बढ़ा कोरोना संक्रमण का खतरा

विज्ञापन
जिला अस्पताल में कोरोना संक्रमण की जांच के लिए सैंपल लेते हुए - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
- 02 दिन में मिले 13 मरीज, अधिकतर संक्रमित शहरी क्षेत्र के रहने वाले
विज्ञापन

- 137 लोगों की रिपोर्ट आने का इंतजार, 274 कराए गए टेस्ट
- जिले में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 37247 पर पहुंच गई
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा से ठीक पहले जिले में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। दो दिन में 13 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। अधिकतर संक्रमित शहरी क्षेत्र के रहने वाले हैं। इन सभी संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। उधर, बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित मिले लोगों के क्षेत्रों में कांटेक्ट ट्रेसिंग का अभियान चलाया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है।
कोरोना संक्रमण के कारण दो साल से एहतियात के तौर पर कांवड़ यात्रा स्थगित कर दी गई थी। पुलिस-प्रशासन ने इस बार कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न कराने की तैयारियां शुरू कर दी थी। मगर, फिर से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने शुरू हो गए हैं। शुक्रवार रात आई रिपोर्ट में पांच कोरोना संक्रमित मिले। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि जिले में सक्रिय केस की संख्या 13 पर पहुंच गई है। संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। जिन क्षेत्रों में संक्रमित मिले, वहां स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने घर-घर पहुंचकर कांटेक्ट ट्रेसिंग करने का कार्य किया। उधर, कुल 137 रिपोर्ट लंबित चली आ रही हैं।
विज्ञापन

271 लोगों की अब तक हो चुकी मौत
कोरोना संक्रमण ने जिले के लोगों के लिए हमेशा मुश्किलें खड़ी की। दूसरी लहर में ही 269 लोगों की मौत हो गई थी। अब तक संक्रमण से कुल 271 लोगों की मौत स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में दर्ज है। कोरोना संक्रमण के कारण जिले में कुल 36963 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। सभी लोग पहले ही डिस्चार्ज हो चुके हैं।
मास्क नहीं तो सामान नहीं का नियम भूले
कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है, लेकिन लोग एहतियात बरतते नजर नहीं आ रहे हैं। शहर के प्रमुख बाजारों और सड़कों पर बिना मास्क के ही लोग घूमते हुए दिखाई दिए। मास्क नहीं तो सामान नहीं के नियम का पालन भी नहीं हुआ।
सक्रिय मामले बढ़े तो बढ़ेगी पाबंदियां
सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते हैं तो शासन की गाइडलाइन के अनुसार पाबंदियां बढ़ा दी जाएगी। रोजाना निगरानी की जा रही है।
अलर्ट पर है स्वास्थ्य विभाग, कर चुके मॉक ड्रिल
संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। अस्पतालों में चिकित्सकीय उपकरणों की क्रियाशीलता, डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ, आवश्यक दवा, मेडिसिन किट तैयार कराई जा रही है। पिछले दिनों मॉक ड्रिल भी कराई गई थी।
बरसात में खतरा, एक जुलाई से विशेष अभियान
बरसात में बीमारी के बढ़ने का अंदेशा है। संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए एक जुलाई से अभियान की जिले में तैयारी की जा रही है। जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह कहती हैं कि अभियान में स्वच्छता के प्रति जागरूकता और फॉगिंग, सैनिटाइजेशन की तैयारी की जा रही है।
जिले में कोरोना संक्रमण के आंकड़े
अब तक जिले में कुल मरीज 37247
वर्तमान में कुल सक्रिय मरीज 13
एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव 13749
आरटीपीआर से पॉजिटिव 23386
ट्रू-नेट से पॉजिटिव 112
आज 274, अब तक हुए 11 लाख टेस्ट
कोरोना संक्रमण की जांच का पता लगाने के लिए शनिवार को 274 सैंपल लिए गए हैं। कुल जांच की बात करें तो अब तक 11 लाख टेस्ट हो चुके हैं। इनमें 10,62,471 लोग नेेगेटिव मिले।
विज्ञापन

कमजोरी और डायरिया नया लक्षण
कोरोना संक्रमण का नया लक्षण मरीजों में बेेहद कमजोरी का आना और डायरिया की शिकायत है। अब तक जो मरीज सामने आए हैं, उन्होंने कमजोरी की शिकायत की थी। अस्पताल पहुंचे तो जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें