फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीयतुल उलेमा ए हिंद की बैठक आयोजित

विज्ञापन
शाहपुर गांव पलड़ी में आयोजित जमीयतुल उलेमा-ए-हिंद की एक सभा में अतिथि को सम्मानित करते । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
जमीयत का असली मकसद मानवता की सेवा करना
विज्ञापन

शाहपुर। गांव पलड़ी स्थित लिमरा एजुकेशनल पब्लिक स्कूल में रविवार को जमीयतुल उलमा-ए-हिंद की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जमीयतुल उलमा-ए-हिंद के नवनिर्वाचित जिला महासचिव कारी जाकिर, जिला उपाध्यक्ष मौलाना मआज कासमी और जिला कोषाध्यक्ष मौलाना आकिल का स्वागत किया गया। इस दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि जमीयत का असल मकसद मानवता की सेवा करना है। लोगों को बगैर किसी भेदभाव के गरीब, मजलूम व बेसहारा लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। मुसलमानों को ज्यादा से ज्यादा तालीमी-इदारे खोलने चाहिए, जिनमें नई टेक्नोलॉजी के साथ तालीम दी जाती हो। बैठक का संचालन अली मियां गाजी खान ने किया। हाजी इदरीस कुरैशी, हाजी जैनुद्दीन खान, अली खान, फखरुद्दीन खान, पप्पू कुरैशी, हाफिज शमशाद कुरैशी, मुरसलीन कुरैशी, जफरयाब राना, इकराम कुरैशी, नासिर खान, शब्बीर अंसारी, हाफिज जाकिर कुरैशी, जुबेर अंसारी और इस्लाम अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें