फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बरसे मेघ, शहर तालाब में तब्दील

विज्ञापन
विज्ञापन
झमाझम बरसे मेघ, शहर तालाब में तब्दील
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दो घंटे की झमाझम बारिश ने पूरे शहर को तालाब में तब्दील कर दिया। शहर के शिवचौक पर इतना पानी भर गया कि चौपहिया और दुपहिया वाहन पानी के बीच में ही फंस गए। यहां तीन घंटे तक मार्ग अवरुद्ध हो गया। शहर के अन्य मार्गों और निचले इलाकों में भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
सोमवार सुबह से ही आसमान में काली घटा छाई थी। हल्की बारिश होने के बाद दोपहर तक आकाश में बादल पूरी तरह छाए रहे। लगभग एक बजे तेज बारिश शुरू हुई, जो तीन बजे तक लगातार होती रही। बारिश इतनी तेज थी शहर की सड़कें और कालोनियां तालाब नजर आने लगीं। शहर के शिवचौक पर इतना पानी बढ़ा कि वाहन डूबने की स्थिति हो गई। कई कार और बाइक पानी के बीच में ही फंस गए। कई लोगों के वाहन पलट गए। यहां पांच बजे तक पानी भरे रहने के कारण आवागमन पूरी तरह अवरुद्ध रहा।
विज्ञापन

शहर के प्रकाश चौक, महावीर चौक, नई मंडी, गांधी कालोनी, खालापार आदि में भी पानी भरने से लोग परेशान रहे। निचले इलाकों में बसी कालोनियों में हालात सबसे अधिक बदतर रहे। कालोनियों में पानी निकासी नहीं होने के कारण लोगों के घरों में पानी घुस गया। किदवईनगर, लद्दावाला, रामपुरी, मिमलाना रोड, जनकपुरी, साकेत, केशवपुरी आदि में कई घंटे पानी भरा रहा। घरों में भी लोगों के पानी घुस गया। रुड़की रोड और शिव चौक के पास जलभराव होने से दुकानों में पानी आने से नुकसान हुआ। बारिश से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा। दो घंटे में ही 20.6 मिमी बरसात रिकार्ड की गई।
विज्ञापन

दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित
मुजफ्फरनगर। सोमवार दोपहर दो घंटे तक बरसात होने के दौरान शहर की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई। लगातार दो घंटे तक बिजली नहीं आने से नागरिकों को परेशानी हुई। बरसात रुकने पर ही आपूर्ति बहाल की गई।

शहर में हुई झमाझम बारिश में गंतव्य को बच्चें के साथ जाती महिलाएं।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

जलभराव के चलते सडक के डिवाइडर के ऊपर से गुजरते लोग।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

जलभराव के चलते बंद हुए वाहनों से पानी निकालते बाइक सवार।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें