फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: अजगर को फंदा लगाकर रजबहे में लटकाया

विज्ञापन
भोपा में अजगर को रस्सी के फंदे से मुक्त करते वन कर्मी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भोपा (मुजफ्फरनगर)। रजबहे की पटरी पर निकले अजगर को कुछ युवकों ने रस्सी के फंदे में फंसा कर रजबहे में पानी में लटका दिया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को मुक्त कराया।
विज्ञापन

भोपा के निकट तिस्सा रजबहे पटरी पर शुक्रवार को अजगर नजर आया। वहां से गुजर रहे युवकों ने उसे रस्सी के फंदे में फंसा लिया। इसके बाद अजगर को रस्सी से एक पेड़ से बांध कर रजबहे में लटका दिया और भाग गए। इसकी सूचना वन विभाग के कर्मचारियों को दी गई। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों सचिन कुमार और कर्मवीर सिंह ने अजगर को रस्सी से मुक्त किया। वन कर्मियों ने बताया कि अजगर को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। कुछ किसानों ने बताया कि तीन दिन से अजगर आसपास घूम रहा था, जिससे सभी भयभीत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें