फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निष्पक्ष और पारदर्शी होगा विधानसभा चुनाव: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
- स्टेटिक, जोनल, सेक्टर, सुपर जोनल मजिस्ट्रेट को दिया गया प्रशिक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। खतौली विधानसभा उप चुनाव को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला पंचायत सभागार में स्टेटिक मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, सुपर जोनल मजिस्ट्रेट को प्रशिक्षण दिया गया। डीएम सीबी सिंह ने कहा कि चुनाव निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना हमारी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

डीएम सीबी सिंह ने कहा कि निर्वाचन से जुड़े सभी कार्यों को आसानी से और बेहतर तरीके से करने के लिए सबसे जरूरी यह है कि उसकी पूरी प्रक्रिया की जानकारी हो। इसलिए सभी अधिकारी यह सुनिश्चित कर लें कि उनके दायित्वों की जानकारी एकदम सही सटीक हो। मतदान के दौरान पीठासीन के लिए निर्धारित उत्तरदायित्वों की जानकारी विस्तारपूर्वक प्राप्त करें। उन्होंने आगाह किया कि दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही मिलने पर दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम वित्त अरविंद कुमार, डीआईओएस गजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें