फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: चार साल पहले पहुंच गई थी पाइपलाइन, पानी का इंतजार

Sun, 28 Jul 2024 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। जल निगम ने चार साल पहले कुटेसरा में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पानी के टैंक का निर्माण पूरा हो गया था। इसी दौरान करीब 2300 घरों में कनेक्शन दिए गए। लेकिन तकनीकी खामियों और खराब पाइप लाइन के कारण ग्राम पंचायत ने सुपुर्दगी में नहीं ली। निगम की लापरवाही के कारण ग्रामीण स्वच्छ पेयजल को तरस रहे हैं।
विज्ञापन


विकास खंड क्षेत्र के गांव कुटेसरा की आबादी करीब 30 हजार है। अब तक टंकी से ग्रामीणों को समुचित पानी मुहैया कराया नहीं हुआ। पानी नहीं आने के कारण ज्यादातर लोगों ने कनेक्शन के बावजूद पाइपों पर टंकी नहीं लगवाई है। ठेकेदार ने घरों के अंदर कनेक्शन देकर सिर्फ औपचारिकता पूरी कर दी।



धीमी गति से हुआ टंकी का निर्माण

ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल के लिए वर्ष 2012-13 में शासन से करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पानी की टंकी और पाइप लाइन बिछाने की मंजूरी मिली थी। निर्माण की गति सुस्त होने के कारण मार्च 2020 में निर्माण पूरा हो पाया। गांव में करीब 2300 घरों में कनेक्शन बांट दिए। चार साल बाद भी अनेक खामियों को पूरा नहीं कराया गया। गड़बड़ी के चलते ग्राम पंचायत ने अभी तक टंकी को सुपुर्दगी में नहीं लिया है।
विज्ञापन


-

यह हैं ग्रामीणों की दर्द

12 सालों से शुद्ध पानी की आस

(फोटो)

ग्रामीण अरविंद त्यागी का कहना है 10 साल से ज्यादा समय से शुद्ध पानी की आस है। गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में करोड़ों रूपये खर्च के बावजूद स्वच्छ और निर्मल पानी की आपूर्ति नहीं नहीं हो पा रही है। उनकी गली में पाइपलाइन बिछे चार साल बीत चुके है।



निगम का रवैया उदासीन

(फोटो)

जनता इंटर कॉलेज के प्रबंधक सचिन जैन कहते है सरकार की योजना को क्रियान्वित करने में निगम का रवैया बेहद उदासीन है। कई साल पहले टंकी निर्माण पूरा हो चुका है। परंतु स्वच्छ पेयजल मुहैया नहीं हो पाया।



विशुद्ध पानी नहीं आपूर्ति हो रहीं

(फोटो)

पूर्व प्रधान याकूब अली ने बताया उनके कार्यकाल में टंकी का प्रस्ताव पारित हुआ था। उसके बाद पूरे गांव में शुद्ध पानी मिलने की उम्मीद जगी। लेकिन अभी तक घरों में पानी नहीं पहुंच पाया।



टंकी से नहीं मिलता ''एक बूंद पानी''

(फोटो)

ग्राम प्रधान नय्यूम त्यागी का कहना है घरों में कनेक्शन तो हैं, पर पानी कब आएगा? यह नहीं मालूम रहता। आज तक टंकी से एक बूंद पानी परिवार को नहीं मिल पाया। कई बार उन्होंने मेरठ तक के आला अफसरों से शिकायत की। लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।



वर्जनः

हर घर को अगस्त में मुहैया होगा टंकी का पानी

गांव में बनाई गई टंकी से कनेक्शन निर्गत करने के बाद पानी चालू करा दिया गया था। लेकिन तकनीकी खामियों के कारण कुछ काम दोबारा से कराया जा रहा है। तेजी से काम चल रहा है। अगस्त में हर कमी को दूर कर हर घर में पानी मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन


संजय कुमार अधिशासी अभियंता जल निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें