फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: भजनों और जयकारों से गूंजे पंडाल

विज्ञापन
गणपति धाम में चले रहे महोत्सव में हवन करते हुए श्रद्धालु स्रोत स्वयं
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। श्रीकृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार की ओर से प्राचीन शिव मन्दिर पर भजन संध्या का आयोजन हुआ। गणपति विसर्जन की पूर्व संध्या पर पंडाल में गणपति भगवान के जयकारों और भजनों से परिसर गूंज उठा।
विज्ञापन

गीता परिवार के महामंत्री अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि पंडित कृष्णानंद और नोटियाल परिवार की ओर से भजन संध्या कराई गई। पंडित संजय मिश्रा ने विधिवत पूजन कराकर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। इस मौके पर गणेश वन्दना, महामंत्र ओम नमो भगवत वासुदेवाय, अष्टादश श्लोकी गीतापाठ भावपूर्ण गायन हुआ। भजन गायक राजेश वर्मा, अजय गर्ग, अजय करुणा और संजय अरोरा ने श्रद्धालुजनों को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। इस मौके पर रामबीर सिंह, सुभाष गर्ग, विमल प्रताप सिंह, मीनाक्षी गर्ग, परिणिता नोटियाल, शास्वत मौजूद रहे।
भरतिया कॉलोनी स्थित गणपति धाम में चल रहे गणेशोत्सव में सुबह की वेला में पूजन और दोपहर हवन पूजन किया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की प्रतिमा की पूजा अर्चना की। समिति के पदाधिकारी भीमसेन कंसल ने बताया कि दोपहर 3 बजे से पंडितों ने मंत्रोच्चार के साथ हवन कराया। शनिवार को भगवान श्री गणपति को अगले बरस के आमंत्रण के साथ विसर्जित किया जाएगा। इस दौरान अशोक गर्ग, अनिल गोयल, जेपी गोयल, कैलाशचंद ज्ञानी, सोमप्रकाश कुच्छल, अंबरीश, विनोद, बिजेंद्र कुमार, विकास अग्रवाल आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें