फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव-गांव, घर-घर एमएसपी का पोस्टर अभियान चलाएगा संगठन

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर : मंसूरपुर में श्रद्धांजलि सभा के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ सरदार वीएम सिंह। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह ने कहा कि किसानों को जागरूक करने के लिए संगठन की ओर से गांव-गांव और घर-घर एमएसपी का पोस्टर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने रविवार को मंसूरपुर क्षेत्र के राज पब्लिक इंटर कॉलेज के संस्थापक एवं शिक्षाविद बेगराज राज सिंह राठी की प्रथम पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि इतिहास में पहली बार दिल्ली में सैकड़ों किसान संगठनों का छह से आठ अक्तूबर तक अधिवेशन आयोजित किया।
जिसमें एमएसपी की बात खेतों से शुरू करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया। आज हर किसान का नारा है, गांव-गांव एमएसपी, घर-घर एमएसपी। संगठन की ओर से हर गांव में किसानों को जागरूक करने के लिए इस नारे के साथ पोस्टर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हर सरकार किसानों के आंदोलन को कुचलना चाहती है। गांव में जब भी कोई सरकार का प्रतिनिधि जाएगा, तो किसान उससे एमएसपी पर गारंटी कानून बनाने के बारे में सीधा सवाल पूछेगा। जब तक एमएसपी गारंटी कानून नहीं बनेगा, किसान का भला नहीं होगा।
मौके पर जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्यागी, शिवम राठी, अमित त्यागी पुरा, प्रदीप देशवाल, त्यागी समाज के क्षेत्रीय अध्यक्ष संजीव त्यागी, श्याम पाल, राजेश्वर आर्य, अंगद प्रधान, देवेंद्र त्यागी, बलराज मौजूद रहे।
फसल हमारी-भाव तुम्हारा, नीति नहीं चलेगी
भौराकलां। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह ने कहा कि वह सरकार व मिल मालिकों के खिलाफ गन्ना किसानों की लड़ाई लड़ रहे हैं। फसल हमारी-भाव तुम्हारा, नीति नहीं चलेगी। कुछ समय बाद ऐसी स्थिति आने वाली है कि आगे कभी गन्ने की लड़ाई नहीं करनी पड़ेगी। सिसौली की लेपरान पट्टी में जन कल्याण समिति द्वारा आयोजित पंचायत में उन्होंने कहा कि हमें घर-घर में किसान को जगाना पड़ेगा। कुछ किसान संगठन किसानों को लूटने का काम कर रहे हैं। जिन्होंने कभी खेती नहीं की, किसान नेता बन गए हैं। सभी सरकारें मिल मालिकों से मिलकर किसानों के साथ धोखा करती हैं। भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा कि किसान कर्ज के बोझ के नीचे दबता जा रहा है। इस दौरान बलराज, हरियाणा के जगबीर घसोला, सरदार सुखदेव सिंह , सत्येंद्र त्यागी जन कल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष भीम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें