फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी खनन के विरोध में भाकियू का धरना

विज्ञापन
मिट्टी के ओवरलोउ़ वाहनों के दौड़ने से गड्ढों में तब्दील सिकंदरपुर मार्ग - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
चरथावल। मिट्टी के व्यापक पैैमाने पर हो रहे खनन के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने गांव के मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर धरना दिया। आरोप है ओवरलोड मिट्टी से लदे वाहनों के दौड़ने से गांव की सड़क पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो गई है। पुलिस ने पांच वाहनों को कब्जे में लेकर हिंडन चौकी पर खड़ा करवा दिया।
विज्ञापन

रविवार शाम करीब चार बजे भाकियू के मंडल उपाध्यक्ष विकास शर्मा ेके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने थानाभवन मार्ग पर सिकंदरपुर गांव को जाने वाली सड़क पर धरना दिया। कहा कि सहारनपुर-दिल्ली हाईवे के निर्माण में रोजाना सैकड़ों मिट्टी के डंपर गांव की सड़क पर दौड़ने के कारण ग्रामीणों का आना जाना दूभर हो गया है। ठेकेदार द्वारा नियम विरुद्घ मिट्टी उठाने के कारण खेतों में भी बड़े गड्ढे और सड़क खस्ताहाल हो गई है। बावजूद इसके प्रशासन बेपरवाह बना हुआ है।
चेतावनी दी कि यदि समस्या का निदान नहीं हुआ तो मौके पर बेमियादी धरना शुरू कर दिया जाएगा। एसएसआई संजय आर्य पुलिस बल के साथ धरने पर पहुंचे और किसानों की बात सुनी। पुलिस ने पांच वाहनों को कब्जे में ले लिया। जबकि मिट्टी खनन वाले खेत में चालक जेसीबी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि राजस्व विभाग के अधिकारियों के आदेशों के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इरशाद हुसैन, यामीन अली, सुधीर शर्मा, मांगेराम शर्मा, रजा मौहम्मद, शबाब, सौरभ, सलीम अहमद, आलम आदि मौजूद रहे। नायब तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता ने धरनारत किसानों के बीच पहुंचकर मिट्टी खनन की मंजूरी के लिए अनुमति प्रपत्रों की जांच और ओवरलोड वाहनों की जांच पड़ताल कराने का भरोसा दिया। अधिकारियों ने टूटी सड़क का अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें