फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: चार बहनों के इकलौते भाई ने की फांसी लगाकर आत्महत्या की

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। गांव कैलावड़ा कलां के जंगल में चार बहनों के इकलौते भाई मोहित (20) ने आम के पेड़ पर लटक कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत से परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर शव को मोर्चरी के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव कैलावड़ा निवासी संजय के पुत्र मोहित का शव गांव के ही एक व्यक्ति के खेत में आम के पेड़ पर लटका मिला। घास काटने गई महिलाओं ने मोहित का शव देखकर गांव पहुंच कर इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। इसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच पड़ताल कर शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि मृतक नोएडा के गांव कुंडली में हेयर सैलून का कार्य करता था। वह रक्षा बंधन पर घर आया था। इसके बाद वह नोएडा अपने काम पर चला गया था। विगत कई दिन से उसे गांव के आसपास घूमता देखा गया जबकि वह अपने घर पर नहीं आया था। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी है। देर शाम तक इस संबंध में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली थी।
विज्ञापन


फोरेंसिक टीम ने की जांच पड़ताल
गांव कैलावड़ा कलां निवासी मोहित का शव मिलने के बाद फोरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा जांच पड़ताल की। टीम ने घटनास्थल के आसपास की फोटोग्राफी कर साक्ष्य जुटाए।
मृतक चार बहनों परी, शगुन, कशिश, मिस्टी में सबसे बड़ा था। वह नोएडा के गांव कुंडली में हेयर सैलून का कार्य करता था जबकि पिता संजय हिमाचल प्रदेश में रहकर कपड़ा फेरी करता है। मां कविता मजदूरी करती है। मृतक अपने पिता के साथ मिलकर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। मोहित की मौत से परिवार में शोक छाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें