बादलों से रात गर्म और शीतहर से दिन रहा ठंडा
मुजफ्फरनगर। मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। रात के समय आसमान में बादल छाए रहे, जिससे न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री तक ऊपर चला गया, जबकि दिन में शीत लहर चलने से तापमान दो दिग्री नीचे रहा। कई क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई।
सर्दी में लोग खूब ठिठुरे। मंगलवार को दिन का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सोमवार को पारा 22.1 डिग्री पर था। दिन के तापमान में लगभग दो डिग्री की गिरावट से ठंडक रही। शीतलहर ने ठंड के प्रकोप को बढ़ा दिया। दिन में आसमान में बादल छाए रहे। जिले के कई क्षेत्रों में मंगलवार को हल्की बूंदाबांदी भी हुई। खतौली में भी बूंदें पड़ीं। मंसूरपुर और रतनपुरी क्षेत्र में कुछ देर के लिए हल्की बूंदाबांदी से मौसम में ठंडक घुल गई। दोपहर के समय धूप खिली, लेकिन ठंडक बरकरार रही। रात के तापमान में दोगुना अंतर रहा। सोमवार को रात का तापमान 8.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जिससे रात गर्म रही। इससे पहले रविवार की रात का तापमान 4.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था।
इनसेट
दिसंबर में इस तरह बदल रहा मौसम
तिथि न्यूनतम तापमान
20 दिसंबर 4.0 डिग्री
21 दिसंबर 2.2 डिग्री
22 दिसंबर 3.0 डिग्री
23 दिसंबर 5.8 डिग्री
24 दिसंबर 5.2 डिग्री
25 दिसंबर 3.7 डिग्री
26 दिसंबर 5.3 डिग्री
27 दिसंबर 4.7 डिग्री
28 दिसंबर 8.2 डिग्री