फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: शहर के 16 मोहल्लों में पानी की पाइपलाइन बिछाएगी नगर पालिका

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका जलकल विभाग 15वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि से शहर के 16 मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति के लिए नई पाइपलाइन बिछवाएगा। इससे कई वार्ड में पेयजल आपूर्ति की समस्या से हजारों लोगों को निजात मिलेगी।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र का विस्तार लगातार हो रहा है। ढाई वर्ष पूर्व शहर की सीमा से सटे 11 गांव को आबादी सहित नगर पालिका में शामिल किया गया था। विस्तारित क्षेत्र में तब से ही मूलभूत सुविधाओं का अभाव है जबकि पुराने शहर के भीतर भी कुछ आवासीय मोहल्लों में पेयजल संकट गहराया हुआ है। उसे दूर करने के लिए ऐसे आवासीय क्षेत्रों में पानी की पाइप लाइन बिछाई जानी है।
पालिका ईओ डॉ.प्रज्ञा सिंह ने बताया कि पचेंडा रोड पर स्थित नवनिर्मित नलकूप से जलापूर्ति देने के लिए छह इंच डायमीटर की 1050 मीटर लंबी राइजिंग मेन लाइन बिछवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि रेशु फाटक से अलमासपुर चौक तक एक हजार मीटर, भगीरथ चौक से ज्योतिबाफुले चौक तक 650 मीटर लंबी पाइप लाइन अलमासपुर में जहारवीर म्हाड़ी मंडी गेट होते हुए पाल चौक तक 2250 मीटर लंबी पाइप लाइन बिछवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इनके अलावा मोहल्ला कॉलोनी, अंकित विहार, दक्षिणी कृष्णापुरी, रेशु विहार और मोहल्ला जैन पेट्ठा पुलिया से गंदा कुआं तक पाइप लाइन बिछवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें